कताई का अर्थ तंतु से विशेष प्रक्रिया द्वारा [लम्बाई एवं घुमाव में ] सूत प्राप्त करना हैं जबकि बुनाई का अर्थ कपडा बनाने की तकनीक से हैं| इसमें उपयोगी सामग्री टोकरी बनाने की सामग्री से ज्यादा नर्म एवं संकीर्ण होती हैं एवं यह करघे पर की जाती है| बुनाई में तंतुओ को आपस में गूथा जाता हैं| इं.गा.रा.मा.सं. द्वारा मणिपुर, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विभिन्न जनजातिय समूहों द्वारा उपयोग में लाये गए लूम बकेट, लोएन लूम, बुनाई हेतु काष्ठ उपकरण, कताई उपकरण, चरखा, तेकुडी आदि संग्रहित किये गए हैं |
