आभूषण

हमारे देश के लोक एवं जनजातीय समुदायों के बीच मान्यता है की जेवर अथवा आभूषण अलंकरण के नहीं अपितु धारण करने वालों को बुरी आत्माओ से बचाने के प्रतीक है | यह संग्रह आभूषण निर्माण उपयोगी धातुएं जिनमे लाख, कांच, . शीप, घास, धागा, मोती, पंख, अस्थि, चांदी, तांबा आदि शामिल हैं एवं पहनावे की विशेष परंपरा दोनों के अनुरूप भारत में लोक एवं जनजातीय समुदायों के जेवर के वृहद् किस्म को दर्शाता हैं | इंगारामासं में देश के विभिन्न भागो का भिन्न-भिन्न  सामग्रियों द्वारा निर्मित आभूषणों का एक विशाल संग्रह है|

Updated date: 16-08-2016 02:16:33